मोतिहारी, मार्च 26 -- चिरैया, निसं। थाना क्षेत्र के सपगढ़ा वार्ड नंबर तीन के नवसृजित विद्यालय में घुस कर कतिपय लोगों ने बच्चों के सामने शिक्षकों की पिटाई कर दी है। घटना गुरुवार की दोपहर घटी है। मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक मो. शोएब अख्तर और मो. मारूफ आलम ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि घटना के समय स्कूल के हेडमास्टर मणिभूषण कुमार किसी काम से बीआरसी में गए थे और वे लोग क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच सपगढ़ा गांव निवासी सुभाष राय, कन्हैया राय, ओमप्रकाश राय व छोटन राय स्कूल में आया तथा हेडमास्टर को खोजते हुए मारपीट कर रंगदारी की मांग करने लगा। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने बच्चों के सामने ही पिटाई कर दी तथा एक लाख रुपये के सोने का चेन और पॉकेट से 24 सौ रुपये छीन लिया। धमकी दी ...