बुलंदशहर, दिसम्बर 31 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में कुछ लोगों ने घुसकर मैनेजर के साथ मारपीट की। जब मैनेजर की पत्नी ने वहां पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। देहात पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में दीवान पब्लिक स्कूल के मैनेजर संजय दीवान ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे, जिनमें से दो आरोपी अभिषेक पुत्र दिनेश कुमार तोमर निवासी गंगानगर कालोनी और राहुल कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी नामालूम को पहचानते हैं। आरोपियों द्वारा कार्यालय में घुसकर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.