बरेली, मई 11 -- मुकदमे की रंजिश को लेकर एक महिला ने ननदोई पर स्कूल से अपने दो बच्चों की अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। इसको लेकर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जगतपुर की रहने वाली नेहा रानी का अपने ननदोई सूफी टोला निवासी जावेद अंसारी से कानूनी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश पति को नौकरी से निकलवाने, हादसा कराने और जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि छह मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे जावेद अंसारी सफेद रंग की कार लेकर वुडरो स्कूल पहुंच गया। वहां उसने स्टाफ से उनके 12 व 9 वर्षीय बेटों के बारे में जानकारी लेकर बच्चों से मिलने की जिद शुरू कर दी। स्कूल स्टाफ ने मना किया तो उसने बहस और बदसलूकी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। इसको लेकर उसने बच्चों के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाकर थाना ब...