फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। करनेरा गांव स्थित उमादीप कॉन्वेंट स्कूल में घुसकर करीब 15 लोगों ने घुसकर प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी और भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। यह दो दिन पहले की घटना है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में करनेरा गांव के सरपंच सुधीर त्यागी समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, करनेरा गांव निवासी रोशन ने पुलिस को बताया कि उनके भाई दीपक कुमार उमादीप कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। 13 मई की सुबह वे स्कूल में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मौजूदा सरपंच सुधीर त्यागी अपने साथियों के साथ स्कूल में घुस आए। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार हथियार थे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने आते ही प्रधानाचार्य दीपक कुमार और उनकी पत्नी बबीता...