प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित एक निजी स्कूल में 20 सितंबर 2025 को घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने और लाखों रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित मेंहदौरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता गिरीश चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शिवांश अस्थाना, आकाश अस्थाना निवासी बेनीगंज, सुशील कुमार पांडेय निवासी मूरतगंज, अनुराग गौरव खरे निवासी जार्जटाउन, प्रतीक द्विवेदी निवासी नीबी कला झूंसी और राजेश पांडेय के साथ ही पंद्रह-बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...