हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रकृति को बचाने का सशक्त संदेश दिया। छात्रों ने नाटक, भाषण और विभिन्न गतिविधियों के जरिए धरती बचाओ, जीवन बचाओ का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के इतिहास और इसके वैश्विक महत्व से अवगत कराया। संचालन शिक्षिका हेमा तिवारी ने किया। यहां विद्यालय के शिक्षक एससी मिश्रा, महेश चंद्र जोशी, केसी पंत, भुवन चंद्र सती, रीना कार्की आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नन्हे पर्यावरण प्रहरियों ने दिया धरती बचाने का संदेश यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...