स्कूल में गूंजा नारी शक्ति का संदेश, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
मेरठ, अप्रैल 10 -- मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स स्कूल में महिला थाना मेरठ की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, सजग और सुरक्षित बनाना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी महिला थाना और प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने किया। एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक खुशबू यादव ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। वहीं, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर अजय उपाध्याय ने आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सिखाकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ऑपरेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.