बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। जिलाधिकारी शनिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय भरखरी पहुंची। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक व परिचारक बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले। दो शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के बजाए कक्ष में घरेलू कार्य करते मिलीं। उन्होंने सभी पर कार्रवाई करने व एक अनुदेशक का वेतन रोकने व दूसरे से कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम जे.रीभा दोपहर 01 बजे बीएसए के साथ कंपोजिट विद्यालय भरखरी पहुंच गईं। प्रधानाध्यापक बृजेश द्विवेदी अवकाश पर मिले। डीएम ने बीईओ को जांच को कहा। उनकी जगह इंचार्ज प्रधानाध्यापक रहे होरीलाल व परिचारक (चपरासी) ईदुल रहमान बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षिका पूजा पांडेय व अंकिता मिश्रा बच्चों को पढ़ाने के बजाए घर के कार्य करते मिलीं। डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.