स्कूल में खेलते समय छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
नोएडा, जुलाई 2 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-132 स्थित एक नामी स्कूल में बुधवार दोपहर को दसवीं के छात्र की खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र अस्थमा से पीड़ित था। छात्र के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-132 स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद पढ़ाई शुरू हुई। बुधवार दोपहर स्कूल में नियमित खेल गतिविधियां चल रही थीं। सेक्टर-137 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाला छात्र स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता था। बुधवार दोपहर 15 वर्षीय छात्र अन्य बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। स्कूल के शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.