स्कूल में क्षमता उत्सव कार्यशाला संपन्न
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर अयोध्या टोल में शिक्षकों के लिए चलाए जा रहे चार दिवसीय क्षमता उत्सव कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित कुल 20 विद्यालयों के तीन-तीन शिक्षकों एवं 50 लर्निंग फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर को अध्यापन के रोचक बनाने के तौर तरीके बताए गए। ट्रेनर मोहम्मद आसिफ अमीन, अमन कुमार, अमन गौतम, निखिल कुमार, स्नेहा कुमारी, समीप सोनकर एवं तेज नारायण थे। मौके पर प्रखंड संसाधन केंद्र, बछवाड़ा के लेखपाल विनोद कुमार ने कार्यशाला का अवलोकन किया। अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी एवं पूर्व संकुल समन्वयक -सह-रिसोर्स पर्सन डॉ मनोरंजन कुमार राय ने सम्मानित किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.