नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में रविवार को क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री और घंटियों आदि से सजाया। कार्निवल का विषय सपनों की दुनिया था। इस कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वधर्म संभाव की भावना का विकास करना, क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ छात्रों में व्यापार कौशल का विकास करना था। इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा खेलों के स्टाल लगाए। विद्यालय प्रांगण में बाहरी लोगों ने भी अपने उत्पादकों की दुकानें लगाईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने विद्यालय के निदेशक दीपक करनानी के परिवार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.