स्कूल में कुर्सी शुद्धिकरण मामले की हो निष्पक्ष जांच : कांग्रेस
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कांग्रेस कमेटी ने मुरौल प्रखंड के एक स्कूल में प्रधानाचार्य की कुर्सी का कथित तौर पर शुद्धिकरण कराए जाने को गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में एक विडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। इसमें शिक्षक कुर्सी का शुद्धिकरण करते दिख रहे हैं। शिक्षा का मंदिर कहा जानेवाला स्कूल सामाजिक सौहार्द्र का केंद्र होता है। ऐसे में ऐसा कोई भी कृत्य निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई नहीं होने पर जिला कांग्रेस कमेटी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.