स्कूल में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हाथरस, जुलाई 13 -- सासनी। क्षेत्र के एसबीएस यूनियन स्कूल परिसर में सोमवार को ग्रीन असेंबली के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के ग्रीन मैन ऑफ इंडिया एवं प्रख्यात पर्यावरणविद विजयपाल बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण असंतुलन की चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विश्व पर्यावरण संरक्षण संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि एक व्यक्ति के लिए औसतन 500 पेड़ों की आवश्यकता है, जबकि भारत में यह अनुपात मात्र 28 पेड़ प्रति व्यक्ति है, जो अत्यंत विचारणीय है। उन्होंने अपने नारे सांसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम" के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.