मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- सिखेड़ा/ जानसठ क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में छात्रों के द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जानसठ के सक्सेस प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स की ड्रेस पहनकर कारगिल विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया।प्रबंधक अरविंद कुमार ने छात्र छात्राओं के समक्ष कारगिल विजय दिवस के विषय में बताते हुए कहा कि यह दिन भारत के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस दिन हम हमारे वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इसमें भारत वि...