आरा, फरवरी 26 -- -चरपोखरी बीडीओ को आवेदन दे कारवाई की मांग चरपोखरी। एक संवाददाता जिले के चरपोखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय कोयल में पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं होने को ले गुरुवार को आक्रोशित विद्यार्थी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित छात्रों ने बताया कि विद्यालय में बन रहे एमडीएम में उन्हें पेट भर भोजन नहीं दिया जाता है और न ही पढ़ाई सही तरीके से हो रही है। संस्कृत विषय की पढ़ाई अभी शुरू भी नहीं हुई है और हम लोगों की अगले माह परीक्षा है। छात्रों ने चरपोखरी बीडीओ सह प्रभारी बीईओ मोनिका कुमारी को लिखित आवेदन दे कारवाई की मांग की है। वहीं प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश राय ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आक्रोशित छात्रों द्वारा परिभर्मण पर ले जाने के लिए बार-बार बोला जा रहा है, लेकिन परिभ्रण के लिए राशि आवंटन नहीं होने के कारण नहीं ले जाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.