पीलीभीत, मार्च 27 -- पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशव, प्रबंधक हर्ष कुमार गुप्ता, सह-प्रबंधक अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने मां भगवती व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देवी स्तुति, मंत्रोच्चार और भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। महाअष्टमी पर आयोजित कन्या पूजन में बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे गए, तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा की गई और हलवा-पूरी व चने का प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...