स्कूल में आरओ ठीक करने पहुंचे इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत
नोएडा, जुलाई 17 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-22 स्थित निजी स्कूल का गुरुवार शाम आरओ ठीक करने पहुंचे इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी विमलेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका चचेरा भाई उमेश तिवारी सेक्टर-22 में रहता था। वह बतौर इलेक्ट्रीशियन काम करता था। वह सेक्टर-22 स्थित आरडी पब्लिक स्कूल से भी जुड़ा हुआ था। वहां इलेक्ट्रिक उपकरणों में आने वाली खराबी को ठीक करता रहता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे स्कूल की ओर से उसे आरओ ठीक करने के लिए बुलाया गया था। उमेश ने जैसे ही आरओ को हाथ लगाया तो करंट लगने से चिपक गया। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.