मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मानिकपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरपट्टी भीमपुरा में आग लगने से कार्यालय में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। स्कूल की एचएम मंजू देवी ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा कि वे लोग शनिवार को स्कूल का पठन- पाठन का कार्य खत्म कर अपने घर चले गए थे। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए पहुंचने पर पता चला कि शॉर्ट सर्किट से स्कूल का कार्यालय जलकर राख हो चुका है। आग में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का परीक्षा अंक पंजी, इनवर्टर आदि सामान जल गए। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना ग्रामीण शिक्षा समिति और ग्रामीण अभिभावक को दिया। आग लगने से एक लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। भर्राही थाना अध्यक्ष अरमोद कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.