पूर्णिया, मार्च 8 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा में शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए आईसीटी लैब एवं संकुल संसाधन केंद्र कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. प्रीति रंजन झा के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। तकनीकी ज्ञान के बिना आज के प्रतिस्पर्धी दौर में आगे बढ़ना कठिन है। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब के माध्यम से छात्र-छा...