स्कूल में अटल कम्युनिटी डे का आयोजन
रांची, अप्रैल 29 -- बुंडू, संवाददाता। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को 'अटल कम्युनिटी डे' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और रमेश सिंह मुंडा प्लस टू स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्थित अटल टिंकरिंग लैब का दौरा कर नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों का अनुभव किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण झा (रीजनल मेंटर ऑफ चेंज, अटल इनोवेशन मिशन) ने स्टेम शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एटीएल शिक्षक तस्कीन अहमद ने डीआईवाई प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत एटीएल इंचार्ज दुलाल गोराई के स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने आयोजन को नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा का बेहतर उदाहरण बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- नई तकनीकी जानकारी से लेकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.