लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 25 -- ममरी, संवाददाता। बुधवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पण्डित मदन मोहन मालवीय जयंती मनाई गई। वन्दना सभा में विद्यालय के अध्यक्ष भेखराम व प्रधानाचार्य महाबीर सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई व पण्डित मदन मोहन मालवीय को पुष्प अर्पित किये गए। वन्दना प्रमुख आचार्य दीपक कुमार पाण्डेय ने अटल व मालवीय के जीवन के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। छात्रा सौभाग्य ने अटल के द्वारा रचित गीत प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.