रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- शांतिपुरी। शांतिपुरी के सत्संग आश्रम स्थित सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के साथ अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत अग्निशमन विभाग की टीम ने बच्चों को घबराने के बजाय धैर्यपूर्वक स्थिति का सामना करने और सुरक्षित निकास के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही अलार्म बजा, विद्यार्थियों को कतारबद्ध तरीके से सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात्राओं को दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.