जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दिघी भूला में निर्माणाधीन दो मंजिला विद्यालय भवन में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची से स्वीकृत आठ कमरों वाले इस भवन का निर्माण मंतशा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार को भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीरेन भुईयां तथा एसएमसी अध्यक्ष संजय गोराई के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काले एवं निम्न गुणवत्ता वाले ईंटों के उपयोग का आरोप लगाया और काम बंद करा दिया।ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को बोड़ाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका था। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि भवन निर्माण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.