स्कूल भवन निर्माण का दिया भरोसा
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- ताजपुर। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवा एवं फतेहपुरबाला में भवन नहीं है। दोनों उच्च माध्यमिक स्कूल का संचालन मध्य विद्यालय में होता है। इस कारण छात्र छात्राओं को पठन पाठन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। समस्या को लेकर मोरवा विधायक रणविजय साहू ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से ताजपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरबाला के भवनहीन होने तथा मध्य विद्यालयों में संचालित होने का मामला प्रमुखता से सदन में उठाया। विधायक के प्रश्न का उत्तर देते हुए सूबे के शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों विद्यालयों के लिए अंचलाधिकारी ताजपुर से भूमि उपलब्ध कराने को लेकर अनुरोध पत्र भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.