बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीएस गुरुकुल के संस्थापक व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ विशाल मिश्र ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने कहा पढ़ेगा बलरामपुर तभी बढ़ेगा बलरामपुर। स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री पाकर नवनिहालों के चेहरे खिल उठे। प्रोफेसर डॉ विशाल मिश्र ने तुलसीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर करीब 500 से अधिक स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों की पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर हैं। शिक्षित समाज से ही विकसित समाज की परिकल्पना की जा सकती है। कहा कि ग्रामीण क्ष...