बलिया, अप्रैल 13 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। कम्पोजिट विद्यालय सीयर में स्कूल बैग जलाने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी होते ही बीएसए ने टीम के साथ रविवार को ही स्कूल पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि अब तक उन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंपी है।खंड शिक्षा अधिकारी सीयर के कार्यालय से सटे कम्पोजिट स्कूल परिसर से रविवार को धुआं निकलता देख आसपास के लोग अंदर पहुंचे तो वहां पर भारी मात्रा में स्कूल बैग जल रहा था। स्कूल परिसर में बैग जलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा लोग वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वॉयरल कर दिया। यह भी पढ़ें- विद्यालय में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लोगों का कहना है कि जिस बैग को जलाया गया है वह सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं में वितरित करने के लिए कम्पोजिट व...