स्कूल बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई, बच्चे चोटिल
गुड़गांव, मई 15 -- रेवाड़ी,गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव खलियावास के पास टूर पर जा रहे बच्चों की स्कूल बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर से जहां कैंटर पलट गया, वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सभी बच्चों को सकुशल निकाला गया। बस व कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार 44 बच्चों में से 13 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर में भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया。
दुर्घटना का विवरण राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल की बस शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल के 44 बच्चों को गुरुग्राम टूर पर लेकर जाने के लिए रवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.