स्कूल बस में एलकेजी की छात्रा का रेप, खून से लथपथ देख परिवार के उड़े होश
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 13 -- यूपी के जौनपुर में एक बच्ची से रेप की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बक्शा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस में परिचालक ने चार साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बक्शा क्षेत्र में फ्रेंचाइजी से संचालित एक निजी स्कूल में जौनपुर शहर के एक मोहल्ले की चार वर्षीय बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। वह स्कूल बस से ही आती-जाती है। आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची बस से स्कूल गई थी। बस में परिचालक खरौना निवासी रोहित चौहान ने मासूम से यौन शोषण किया। छुट्टी के बाद परिचालक ने उसे घर के पास परिजनों को सौंप दिया। घर पहुंचने पर रक्तस्राव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.