जौनपुर, अगस्त 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर शहर से सटे बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल (फ्रेंचाइजी से संचालित) की बस में सवार चार साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण किए जाने का ममाला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी परिचालक यानी केयर टेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कड़ी सजा दिलाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके लिए सैंपल लिया गया है।शहर के एक मोहल्ले की निवासी चार वर्षीय मासूम एलकेजी की छात्रा है। वह बक्शा थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। यह भी पढ़ें- जौनपुर : स्कूल बस में एलकेजी की छात्रा का यौन शोषण आरोप है कि मंगलवार की सुबह बच्ची बस से स्कूल गई थी। बस में परिचालक खरौना निवासी रोहित चौहान ने मासूम से यौन शोषण किया। छुट्टी के बाद स्कूल की बस का प...