स्कूल बस पेड़ से टकराई, चालक-परिचालक घायल, बच्चे सुरक्षित
श्रावस्ती, मई 18 -- इकौना,संवाददाता। इकौना-वीरपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। स्कूली बच्चों से भरी बस कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस में सवार 34 स्कूली बच्चे सुरक्षित बच गए। सत्या द् आर्यन स्कूल इकौना की बस वीरपुर बाजार से इकौना की ओर सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जैसे ही बस रघुवीर पुरवा चौबेजोत गांव के पास पहुंची तो सामने एक कार जा रही थी। कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरायी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंम्बुलेंस व इकौना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से वाहन को हटवाकर स्कूल प्रशासन को भिजवा दिया। कस्बा प्रभारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.