कौशाम्बी, मई 5 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी के झड़िया का पूरा गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू पुत्र रामचंद्र किसानी करता था। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से बेरौचा जा रहा था। वहां उसे फूल-माला बेचने वाले से भी मुलाकात करना था। सोनवारा गांव के समीप विपरीत दिशा से आई निजी स्कूल की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि बाइक सवार करीब पांच फीट दूर जाकर गिरा। इस दौरान बस उसे रौंदते हुए गुजर गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर घायल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.