आजमगढ़, फरवरी 19 -- सरायमीर। स्थानीय कस्बे के शाहपुर रोड स्थित एक निजी विद्यालय के बस चालक ने गुरुवार को बकाया रुपये को लेकर प्रबंधक से हाथापाई की। प्रबंधक ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। सरायमीर कस्बे के ठठेरी बाजार निवासी विद्यालय के प्रबंधक राजेश सोनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान बस चालक आया और तीन हजार रुपये मांगने लगा। रुपये लेने के लिए दूसरे दिन आने को कहा तो वह कहासुनी करने लगा। इसके बाद हाथापाई शुरू कर दी। विद्यालय के स्टाफ ने बीचबचाव किया। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.