मेरठ, अप्रैल 8 -- दौराला क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस बुधवार सुबह दौराला-मसूरी मार्ग पर खाई में पलट गई। हादसे में 50 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग के दौरान चालक मोबाइल चला रहा था, जिस कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। चालक और परिचालक बच्चों को बचाने के जगह मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दौराला-मसूरी मार्ग पर खेड़ी टप्पा लावड़ रोड पर सेंट मैरी एकेडमी स्कूल है। स्कूल बस बुधवार सुबह लगभग 50 बच्चों को चरला, चिंदौड़ी और लावड़ कस्बे से लेकर स्कूल आ रही। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.