स्कूल बस को दूध टैंकर ने मारी टक्कर
गौरीगंज, अगस्त 31 -- मुसाफिरखाना। सोमवार को रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर थौरी चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रांग साइड से जा रही आरपीएस एकेडमी की स्कूल बस और दूध के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा घुसी। वहीं दूध टैंकर पलट कर बस पर ही गिर गया। हादसे के समय बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में करीब 15 बच्चे और बस का क्लीनर घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे थाना भाले सुल्तान क्षेत्र में थौरी चौराहे के पास हुआ। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: स्कूल बस को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 15 बच्चे-क्लीनर घायल पुलिस के मुताबिक आरपीएस एकेडमी की बस गलत साइड से आ रही थी। इसी दौरान अय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.