चंदौली, अप्रैल 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती सर्कस रोड पर स्कूल बस की धक्का लगने से दो छात्राएं घायल हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों ने जमकर हंगामा किए। वहीं घायल छात्राओं का अस्पताल में उपचार कराया। सर्कस रोड की रहने वाली कक्षा तीन की छात्रा रोली गुप्ता एवं कक्षा सात की 14 वर्षीय ज्योति सोमवार की सुबह घर से निकलकर एलबीएस स्कूल में पढ़ने जा रही थी। वह जैसे ही कुछ दूर पहुंची कि कटेसर स्थित एक निजी स्कूल के बस से धक्का लग गया,जिससे दोनों घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं परिजन घायल छात्राओं को निजी अस्पताल में उपचार कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.