देवरिया, अप्रैल 10 -- पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार एक युवक व युवती गम्भीर रुप से घायल हो गए।अखिलेश राजभर (20) पुत्र अक्षय कुमार निवासी चौहरी रतसड़, थाना गड़वार जिला बलिया व आस्था कुमारी (20) पुत्री हरेंद्र प्रसाद निवासी मिल्की मोहल्ला सिकंदरपुर बलिया बाइक से लार की तरफ से अपने गांव जा रहे थे की लार पिण्डी मार्ग पर भसकड़ी मोड़ के समीप बेल्थरा रोड से लार की तरफ आ रही एक स्कूल बस से टक्कर हो गई।इस हादसे में अखिलेश राजभर व आस्था कुमारी गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...