रुडकी, फरवरी 2 -- पुरकाजी-हरिद्वार हाईवे पर प्राइवेट स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चल रहा कंपनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी खतरे में बताई जा रही है। लक्सर कोतवाली के महेश्वरी गांव के 32 वर्षीय संदीप रोशनाबाद, हरिद्वार की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। सोमवार सुबह 8-9 बजे के बीच वह ड्यूटी जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर दाबकी मोड के पास एक स्कूल बस ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रही कॉलेज की छात्राएं उसे एक वाहन से लेकर लक्सर के नर्सिंग होम में लाई। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजनो ने उसे लेकर हरिद्...