रुडकी, फरवरी 6 -- भगवानपुर, संवाददाता। बस की चपेट में आने से शुक्रवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम का लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पुहाना इकबालपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय निशु निवासी मंझौल जनपद सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भेज दिया गया है। साथ ही स्कूली बस को हिरासत में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.