घाटशिला, दिसम्बर 15 -- पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की हल्दीपोखर बस की चपेट में आकर एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। मृतक का नाम परिमल गोप (45) है। वह जुड़ी गांव का निवासी था। सूचना पाकर पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू सदलबल मौके पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग लेकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर सड़क जाम नहीं हुआ, लेकिन शव सड़क पर रखकर मुआवजा की मांग ग्रामीणों ने शुरू की। इस दौरान मुखिया सुखलाल सरदार, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया उपेंद्रनाथ सरदार, यदुपति गोप, पीयूष गोस्वामी, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधि के बीच लगभग चार घंटे चली वार्ता के बाद स्कूल प्रबंधन द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.