कानपुर, मार्च 11 -- मंगलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा निवासी एक किसान बुधवार की दोपहर मोटर साइकिल से घर से खेत पर बरसीम लेने जाते समय स्कूली बस की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी हवासपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वही बस चालक मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा निवासी मोनू सिंह ने बताया कि उनके चचेरे बड़े भाई पचास वर्षीय रवींद्र सिंह दोपहर दो बजे के करीब मोटर साइकिल से घर से खेत पर जा रहे थे। उसी समय तेज गति से जरिहा की ओर से आ रही स्कूली बस ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। जहां अधीक्षक डाक्टर अमित सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पात...