स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, आठ घायल
मुजफ्फरपुर, मई 8 -- सरैया। बघनगरी गांव स्थित चौराहे पर शुक्रवार दोपहर निजी स्कूल की बस और ऑटो के बीच टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। हादसे में घायल ऑटो चालक सतीश ठाकुर, सुंदर देवी (65), मंजू देवी (60), रेणु देवी (35), रेणु देवी (25), पूजा कुमारी (26), लालबहादुर राम (55) और सुमन कुमारी (30) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने सुंदर देवी और रेणु देवी को पटना रेफर कर दिया। ऑटो सवार गरीब स्थान से पूजा कर घर लौट रहे थे। अजीजपुर नाका प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.