लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में बढ़ती यातायात समस्या अब लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय एक साथ बड़ी संख्या में स्कूल बसों के शहर में प्रवेश करने से सड़कें जाम हो जाती हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसे रहना लोगों के लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। यह भी पढ़ें- स्कूल बसों के कारण शहर में बढ़ रहा जाम, गर्मी में लोग बेहाल स्थिति यह है कि दोपहर में जैसे ही स्कूलों की छुट्टी होती है, दर्जनों बड़ी-बड़ी बसें एक साथ शहर में प्रवेश कर जाती हैं। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.