फरीदाबाद, मई 25 -- चंडीगढ़/नूंह, केशव भारद्वाज। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जिला नूंह स्थित प्रभात वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछेरा में एक छात्र के साथ हुई घटना से स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूल बसों एवं विद्यालय परिसरों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का आदेश दिया है।

आयोग की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा तथा दोनों सदस्यों कुलदीप जैन और दीप भाटिया की पीठ ने जांच में पाया कि जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में महत्वपूर्ण विरोधाभास पाए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार स्कूल परिसर में केवल दो बसें मौजूद थीं, जिनमें से एक बस में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं था, जबकि दूसरी बस में कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा है। यह स्कूल प्रबंधन प्रदर्शित नहीं कर सका। इसके विपरीत स्कूल प्रबंधन ने दावा किया कि स्कूल की सभी...