घाटशिला, फरवरी 26 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में 15 दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर चहुंओर तनाव का माहौल कायम हो गया है। लेकिन यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस बीच स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले की अपेक्षा बढ़ी है। इसका कारण है कि गांव के लोग सुबह-सुबह उठकर कामकाज छोड़कर बच्चे की निगरानी में लग जाते हैं। इसके बाद नौ बजते ही सभी बच्चे जो विद्यालय में पढ़ते हैं, अभिभावक स्वयं विद्यालय छोड़कर आते हैं। इसकी जानकारी अमाईनगर उमवि के प्रधानाध्यापक तारिणी शंकर प्रधान ने दी है। मालूम हो कि क्षेत्र में अफवाह का माहौल कुछ ऐसा है कि शाम होते ही लोग अपने बच्चों के साथ घर में दुबक जाते हैं, और थोड़ी सी भी अफवाह फैलने और शोर-शराबा सुनकर लोग लाठी, डंडे, तलवार लेकर गांव की सड़कों पर निकल जाते हैं। लेकिन, पिछले 15 दिनों से फैले इस अफवाह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.