स्कूल बनने तक जूते-चप्पल और कुर्ता-शर्ट नहीं पहनूंगा, पुलिस के रोके जाने पर सपा विधायक ने लिया संकल्प
कानपुर, मई 15 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में परमट प्राथमिक विद्यालय-1 में स्मार्ट क्लास के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने काकादेव स्थित अपने आवास पर ही परिवार और समर्थकों के साथ वर्चुअल शिलान्यास किया। शिलापट का पूजन कर उन्हें सुरक्षित रखा और कहा कि स्कूल में पुर्ननिर्माण शुरू होने पर इन्हीं शिलापट को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने संकल्प ले लिया है- जब तक स्कूल में निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक नंगे पैर रहूंगा। कुर्ता या शर्ट नहीं पहनूंगा। केवल बनियान और अंगवस्त्र ही पहनूंगा। उन्होंने घर पहुंचे एडीएम सिटी राजेश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इसके बाद वह समर्थकों के साथ नंगे पैर आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। बता दें कि परमट स्कूल के शिलान्यास को लेकर भाजपा नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.