स्कूल बनने तक चप्पल नहीं पहनूंगा; शिलान्यास से पहले हाउस अरेस्ट हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का ऐलान
कानपुर, मई 15 -- कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच आर्य नगर से अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने कड़ी निगरानी में उनके घर पर नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात से ही भारी पुलिस बल उनके आवास के बाहर तैनात है। इस मामले पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वह तय समय पर घर से निकलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें रोकता है तो वह पुलिस से कहेंगे कि "इतनी सुरक्षा में ही हमें कार्यक्रम स्थल तक ले चलिए।" सपा विधायक ने साफ कहा कि अगर उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई तो वह अपने घर पर ही हवन-पूजन कर वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।स्कूल बनने तक चप्पल नहीं पहनूंगा- अमिताभ बाजपेई अमिताभ बाजपेई ने इस दौरान बड़ा संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि जब तक परमट का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.