स्कूल बंद मिलने पर पांच विद्यालयों का वेतन व मानदेय रोका
औरैया, जून 23 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने ऐरवाकटरा विकास खंड के पांच विद्यालयों के समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन और मानदेय अवरुद्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी ऐरवाकटरा द्वारा 23 जून को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में पांच विद्यालय बंद पाए गए। जबकि पूर्व में 16 जून को जारी निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूर्ण करेंगे, ताकि 25 जून से पठन-पाठन सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके। यह भी पढ़ें- 60 छात्र पर दो टीचर और 90 पर तीन; बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.