बागपत, मई 18 -- बागपत। परिषदीय स्कूलों में कभी बच्चा स्कूल आने की बजाए खेतों में गेहूं कटवाने चला जाता है, तो कभी स्कूल की बजाए वह दोस्तों के साथ क्लास को बंक कर देता है। अब तक ऐसे बच्चों पर निगरानी के लिए शासन द्वारा कोई कड़ाई नहीं हो पा रही थी, लेकिन नए सत्र से जुलाई से स्कूल आने से बचने वाले बच्चों का डाटा स्वत: ही एप द्वारा तैयार होकर पहले जिला स्तर पर बच्चों को स्कूल तक लाने में मददगार साबित होगा और अगर बच्चा फिर भी स्कूल नहीं आ रहा, तो डाटा शासनस्तर पर भी पहुंच जाएगा। नवीण शिक्षा सत्र के जुलाई माह से बच्चों का सारा डाटा आन लाइन हो जाएगा। शासन द्वारा शारदा पोर्टल के अर्ली वार्निंग सिस्टम यानी ईडब्ल्यूएस प्रणाली के तहत एप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप पर नए बच्चों से लेकर पुराने सभी बच्चों के अभिभावकों का मोबाइल नम्बर दर्ज हो जाएगा। परिष...