गाज़ियाबाद, मई 2 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। फीस बढ़ाने के खिलाफ अभिभावकों ने दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के गेट के सामने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल प्रबंधन कुछ दिन पहले फीस बढ़ाई थी। इसका लगातार अभिभावक विरोध कर रहे हैं। तीन बार उपजिलाधिकारी का घेराव किया जा चुका है। शनिवार सुबह सैकड़ों अभिभावक एकत्र होकर दयावती मोदी पब्लिक स्कूल पहुंचे और अंदर जाने लगे। गार्ड ने सभी को गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद अभिभावक गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने तीस प्रतिशत तक फीस वृद्धि की है, जो नियमों के खिलाफ है। अभिभावकों ने कहा कि यदि जल्द फीस वृद्धि वापस नहीं की गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी ज...