रामपुर, मई 21 -- स्कूल को पढ़ाई के लिए गई नाबालिग छात्रा अचानक गायब हो गई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ पड़ोसी गांव का युवक उसे बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौकी स्थित एक गांव का है। गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा पास के ही एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा अपने साथ की लड़कियों के साथ स्कूल में पढ़ाई के लिए गई थी। कुछ देर बाद छात्रा घर जाने की बात कह कर स्कूल से चली आई। शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी। यह भी पढ़ें- स्कूल पढ़ाई को गई नाबालिग छात्रा गायब साथ वाली लड़कियों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ वह उनसे पहले ही घर का बता कर चली आई थी। परिजनों ने आसपास रिश्तेदारियों में छात्रा को तलाश किया लेकिन उसका कोई...